धमतरी पुलिस ने भैसबोड़ थाना क्षेत्र बिरेझर के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है 6 आरोपी पकड़े गए है जिसमे 3 अपचारी है।मामला 21 मई 2024 का है,,जब तिल्दा से बारात भैसबोड कुरूद आई हुई थी सब कुछ ठीक चल रहा था बरात में सब नाच झूम रहे थे पर कुछ युवक जो बरात में चाकू और बीयर की बोतल लहरा रहे थे जो घराती पक्ष के कुछ लडको को रास नहीं आया और नाराजगी मे झगड़ा और झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया दोनो पक्ष के लड़ रहे युवकों में चाकू बाजी हुई जिसमे एक की जान मौके पर और दूसरे लड़के की जान अस्पताल में चली गई वही एक लड़का घायल हुआ है।पुलिस को इस केस को सुलझाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी क्यों की घराती बराती दोनो ही सदमे में थे और कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे इस प्रक्रिया में पुलिस ने 40 से 50 लोगो से पूछताछ की तब जाकर सफलता मिली ,,
इस करवाई मे बिरेझेर प्रभारी सहित सम्पूर्ण स्टाफ और साइबर सेल की भूमिका अहम रही।
Show comments
Hide comments